शुरू न्यूज़
रेल मंत्रालय ने हरिपुर और आसपास के क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए अजमेर-मैसूर-अजमेर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 16209/16210) का हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत किया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के उपलक्ष्य में दिनांक 27 जून, 2026 को हरिपुर रेलवे स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजमेर श्री मिहिर देव, सहायक सुरक्षा आयुक्त रामेश्वर लाल मीणा सहित अन्य गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
समारोह के दौरान, माननीय सांसद पाली श्री पी. पी. चौधरी, राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत और माननीया विधायक सोजत श्रीमती शोभा चौहान सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने एक सजी हुई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपस्थित लोगों, पुलिस बल और नेताओं में हर्षोल्लास का माहौल साफ तौर पर नजर आया।
इस नए ठहराव के तहत, गाड़ी संख्या 16209 (अजमेर से मैसूर) अब हरिपुर स्टेशन पर नियमित रूप से सुबह 07:22 बजे आगमन और 07:24 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 16210 (मैसूर से अजमेर) हरिपुर स्टेशन पर दोपहर 12:30 बजे आगमन और 12:32 बजे प्रस्थान करेगी। इस नवीन ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों और आम जनता को मैसूर तथा दक्षिण भारत के अन्य प्रमुख शहरों तक आवागमन में अत्यधिक सुविधा मिलेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड