किशनगढ़ नगर परिषद के 38 वार्ड अनारक्षित रखे गए, 60 वार्डों का आरक्षण तय
किशनगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही वार्ड आरक्षण की कवायद अब पूरी हो गई है।
जिला प्रशासन अजमेर की ओर से 17 अगस्त को जवाहर रंगमंच, अजमेर में लॉटरी प्रक्रिया के तहत किशनगढ़ नगर परिषद के सभी 60 वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई।
आरक्षण की स्थिति
🔹 अनारक्षित ओपन: 25 वार्ड
🔹 अनारक्षित महिला: 13 वार्ड
🔹 ओबीसी ओपन: 8 वार्ड
🔹 ओबीसी महिला: 4 वार्ड
🔹 एससी ओपन: 7 वार्ड
🔹 एससी महिला: 3 वार्ड
🔹 एसटी ओपन: 0 वार्ड
🔹 एसटी महिला: 0 वार्ड
कुल वार्ड: 60
आरक्षण सूची जारी होने के बाद अब नगर परिषद चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने और राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है।
वार्डवार आरक्षण की स्थिति :
• वार्ड नंबर 1, 2 और 3 सामान्य खुले रखे गए हैं।
• वार्ड 4 ओबीसी के लिए आरक्षित है।
• वार्ड 8 और 10 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं।
• वार्ड 11 एससी तथा वार्ड 12 ओबीसी के लिए आरक्षित है।
• वार्ड 16 और 17 एससी के लिए आरक्षित हैं।
• वार्ड 28, 30 और 31 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हैं।
• वार्ड 32 एससी महिला तथा वार्ड 33 एससी के लिए आरक्षित है।
• वार्ड 34 और 35 सामान्य महिला के लिए रखे गए हैं।
• वार्ड 42 एससी, वार्ड 43 सामान्य महिला, तथा वार्ड 45, 48 और 49 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं।
• अंतिम हिस्से में वार्ड 51 और 55 ओबीसी, वार्ड 52 सामान्य महिला, वार्ड 56 एससी महिला, वार्ड 57 ओबीसी महिला, वार्ड 59 एससी तथा वार्ड 60 एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
आरक्षण सूची के बाद अब नगर परिषद चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता और राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड