शुरू न्यूज़
लोहरैया धनघटा तहसील क्षेत्र के मनिकापार निवासी अग्निवीर सत्यम प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को अपने घर पहुंचे, जहाँ क्षेत्र के लोगों और विद्यार्थियों ने उनके स्वागत में एक उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। रास्ते में मुन्नीलाल रामबेलास इंटर कॉलेज संठी के छात्र-छात्राओं ने बैंड-बाजे और तिरंगे के साथ अग्निवीर सत्यम का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे “भारत माता की जय”, “भारत वीरों की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
यह जुलूस विद्यालय प्रांगण तक पहुँचा, जहाँ सत्यम का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय पहुँचने पर अग्निवीर सत्यम ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देशसेवा के प्रति समर्पण और अनुशासन का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र पाल, सचिन यादव, रामजतन, सत्यप्रकाश, विकास, अनिल मिश्रा, सर्वेश प्रजापति, रामपाल, अरविंद यादव, राजन, जयहिंद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। “भारत माता की जय” और “भारत वीरों की जय” के नारों के बीच अग्निवीर का भव्य स्वागत किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड