शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के कर-कमलों द्वारा आज दिनांक 09.07.2026 को कोतवाली खलीलाबाद थाना परिसर में नवनिर्मित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर की विधि-विधान से स्थापना एवं मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखध्वनि से पूरा थाना परिसर भक्तिमय हो उठा, जहाँ विधि-विधान से हवन-पूजन भी कराया गया।
पुलिस अधीक्षक ने इस आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित होकर क्षेत्र की सुख, समृद्धि, शांति और पुलिस विभाग के कल्याण की कामना की। इसके बाद, मंदिर में भगवान शिव (श्री पिपलेश्वर महादेव) सहित अन्य देवी-देवताओं की विग्रह मूर्तियों को पूरे आदर और श्रद्धा भाव के साथ स्थापित कर उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना परिसर में मंदिर की स्थापना से पुलिसकर्मियों को मानसिक शांति मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिससे दिन-रात तनावपूर्ण ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों के लिए यह स्थान आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा।
धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद, उपस्थित समस्त अधिकारीगण, पुलिसकर्मियों और स्थानीय संभ्रांत नागरिकों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल तथा स्थानीय गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड