शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले में जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद और उर्वरक प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक और सघन छापेमारी की कार्रवाई की गई है। इस दौरान कुल 36 दुकानों की जांच की गई, जिसमें से कुछ प्रतिष्ठानों से 10 नमूने लिए गए और एक दुकानदार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसके लिए जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए थे। जनपद में खाद/उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच के लिए कृषि विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों, संबंधित उप ज़िलाधिकारी और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए की तीन संयुक्त टीमें तहसीलवार गठित की गई थीं। ये टीमें खलीलाबाद (उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, एवं उपजिलाधिकारी खलीलाबाद), धनघटा (डॉ. बृजेश कुमार चौधरी, व० प्रा० स० ग्रुप-ए/अपर जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी धनघटा) और मेहदावल (व० प्रा० स० ग्रुप-ए (भू०सं०), अपर जिला सहकारी अधिकारी (सहकारिता), मेहदावल एवं नायब तहसीलदार मेहदावल) तहसीलों में सक्रिय रहीं। इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यूरिया और डीएपी सहित अन्य फॉस्फेटिक उर्वरकों की उपलब्धता, किसानों को खाद मिलने का मूल्य, अवैध भंडारण, कालाबाजारी और उर्वरक के साथ किसी अन्य उत्पाद की जबरन टैगिंग जैसे बिंदुओं की जांच करना था।
इस कार्रवाई में कसौधन कृषि सेवा केंद्र बण्डा बाज़ार, सुधीर खाद भण्डार, दुर्गा खाद भंडार, आई एफ एफ डी सी, डी सी एफ उमरिया बाज़ार, किसान सेवा केंद्र चकिया, मौर्या खाद बीज भंडार शिवापार, बी पैक्स किशनपुर, गुप्ता खाद भंडार गोइठहा, अतिकुर्रहमान खाद भंडार नेतारी खुर्द, बी पैक्स- साँथा, आई एफ एफ डी सी कुसौनाखुर्द, उपाध्याय फर्टिलाइजर्स साथा, बी पैक्स- सोरौली, शक्ति कृषि सेवा केंद्र मैलानी, भारत ट्रेडर्स तिघरा, बघौली, आदि प्रमुख प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। छापेमारी के दौरान कुल 9 दुकानदारों/प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाई गई, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और जांच में पाया गया कि किसानों को खाद मिलने में कोई समस्या नहीं हो रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्तमान में किसान भाइयों को उर्वरकों की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, जिसके लिए आवश्यक प्रबंध समय-समय पर किए जा रहे हैं। खाद की दुकानों पर गुणवत्ता नियंत्रण, ओवर रेटिंग और कालाबाजारी रोकने हेतु औचक छापामार कार्रवाई आगे भी सघन रूप से जारी रहेगी तथा संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड