शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी धनघटा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना महुली पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी के आदेश का प्रभावी अनुपालन कराया है। मुकेश यादव पुत्र रंगीलाल यादव, निवासी ग्राम भैंसही उर्फ भईसैया, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर को सक्षम न्यायालय/जिलाधिकारी द्वारा पारित जिला बदर आदेश के अनुपालन में बैंड-बाजे के साथ जनपद संतकबीरनगर की सीमा से बाहर किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा, थाना अध्यक्ष महुली और पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
जिला बदर आदेश के तहत, संबंधित व्यक्ति को अगले छह माह तक जनपद संतकबीरनगर की सीमा में प्रवेश न करने की स्पष्ट चेतावनी दी गई है। पुलिस ने साफ तौर पर कहा कि यदि वह इस आदेश का उल्लंघन कर जनपद की सीमा में प्रवेश करता है, तो उसके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है, साथ ही आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना और असामाजिक एवं अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रभावी अंकुश स्थापित करना है। पुलिस ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि “अपराधियों के विरुद्ध सख्ती, कानून का सम्मान हमारी प्राथमिकता है। जनता का विश्वास, पुलिस का प्रयास।”
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड