शुरू न्यूज़
बजाज फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री शिशिर बजाज को भारतीय उद्योग, विशेषकर चीनी और एथेनॉल क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान, ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण तथा सामाजिक परिवर्तन में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘महाराष्ट्र के गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मंगलवार को नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित ‘विकसित भारत कॉन्क्लेव’ के दौरान प्रदान किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों, नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत की अग्रणी हस्तियों व देशभर से आए विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में कॉफी टेबल बुक “महाराष्ट्र के गौरव” का भी लोकार्पण किया गया।
इस विशेष कॉफी टेबल बुक में श्री शिशिर बजाज के जीवन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर नौ पृष्ठों का विस्तृत आलेख प्रकाशित किया गया है। इसमें संस्थापक श्री जमनालाल बजाज की राष्ट्रसेवा, स्वदेशी, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों की विरासत को आगे बढ़ाने में श्री शिशिर बजाज की महत्वपूर्ण भूमिका का विस्तृत उल्लेख है। श्री शिशिर बजाज के दूरदर्शी नेतृत्व में बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए दो चीनी मिलों से बढ़कर चौदह चीनी मिलों और एक डिस्टिलरी से बढ़कर छह डिस्टिलरी तक विस्तार किया। आज यह कंपनी देश की अग्रणी एकीकृत चीनी एवं एथेनॉल उत्पादक कंपनियों में शामिल है और भारत की जैव ईंधन नीति तथा ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उनके नेतृत्व में समूह ने ऊर्जा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विस्तार किया।
वर्तमान में समूह के चेयरमैन श्री कुशाग्र नयन बजाज के नेतृत्व में बजाज समूह चीनी, एथेनॉल, उपभोक्ता उत्पाद एवं विद्युत उत्पादन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। रुधौली बस्ती में बजाज चीनी मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने, जिनमें इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी, एचआर हेड नरेंद्र कुमार शुक्ला, केपी सिंह, दिनेश चौधरी और गगन पांडे शामिल हैं, श्री शिशिर बजाज को यह सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड