शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के धनघटा तहसील के लोहरैया स्थित बारीडीहा गांव में रविवार को बिजली की बदहाल व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों का सब्र टूट गया। गांव के पश्चिमी टोला के लोगों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए समस्या के तत्काल समाधान की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से पश्चिमी टोला में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। लगभग 200 मीटर तक विद्युत लाइन का केबल जल गया है, साथ ही ट्रांसफार्मर की एक खूंटी भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे थोड़े से लोड पर भी बिजली बार-बार कट जाती है। भीषण गर्मी में पूरे मोहल्ले के लोग इस समस्या से त्रस्त हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग के एसडीओ को फोन कर स्थिति से अवगत कराया, लेकिन अभी तक न तो कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा और न ही खराब उपकरणों की मरम्मत की गई। विभाग की इस उदासीनता के प्रति लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
इस अर्धनग्न प्रदर्शन में रमेश चौरसिया, रवि यादव, राम सुखी, हिरदेस, गौरी शंकर, गोलू, पन्नेलाल, राज किशोर, सुपर बाबा, झीनकाई बाबा, निक्कू बाबा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड