₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया चकबंदी लेखपाल

S R Pandey

संत कबीर नगर जिले के धनघटा तहसील परिसर से बस्ती मंडल की एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते एक चकबंदी लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पीड़ित शिकायतकर्ता की शिकायत पर पहुंची एंटी करप्शन टीम ने आरोपी लेखपाल को तहसील परिसर से पकड़कर महुली पुलिस के हवाले कर दिया।

एंटी करप्शन ट्रैप टीम के प्रभारी राम आशीष यादव के मुताबिक, धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिना निवासी कन्हैया लाल पुत्र किशुन देव ने मामले की शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि धनघटा तहसील क्षेत्र में तैनात चकबंदी लेखपाल अभय सिंह द्वारा गाटा संख्या 229 मी/0.025 को असंक्रमणीय से संक्रमणीय करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए ट्रैप टीम दो शासकीय स्वतंत्र गवाहों के साथ नियत स्थान धनघटा तहसील परिसर पहुंची और शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए 10 हजार रुपये लेते समय लेखपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी लेखपाल को महुली थाने लाया गया, जहां पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि एंटी करप्शन टीम के ट्रैप टीम प्रभारी की तहरीर पर आरोपी लेखपाल के खिलाफ 9(A)2 CH एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी