₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

भूजल सप्ताह के तहत स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ

Durgesh Mishra

संत कबीर नगर में जिलाधिकारी के निर्देश पर परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० विजयंत सिंह की अध्यक्षता में 16 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 तक “भूजल सप्ताह” का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम स्तर और विकास खण्ड स्तर पर जल से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत जल जीवन मिशन और हर घर जल योजना के अंतर्गत जनपद मुख्यालय पर पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी कार्यशाला, जल संरक्षण योजनाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा तथा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यशाला में जल निगम के अधिशासी अभियंता ने आवश्यकतानुसार जल का उपयोग करने, हर घर जल योजना के पानी को केवल पीने में इस्तेमाल करने, दूषित होने से बचाने और जल जनित बीमारियों के विषय में जानकारी दी। इस दौरान एफ०टी०के० किट के जरिए जल परीक्षण और पीने योग्य जल के बारे में बताया गया। वहीं लघु सिंचाई के सहायक अभियंता ने रोजमर्रा के जीवन में बाल्टी-मग का प्रयोग कर वाहन धोने, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग बनवाने और जल को दूषित होने से बचाने की बात कही। इसके अलावा जिला उद्यान अधिकारी द्वारा ड्रिप स्प्रिंकलर योजना, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा खेत तालाब योजना तथा वन अधिकारी द्वारा वृक्षारोपण से संबंधित जानकारियां प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के अंत में परियोजना निदेशक ने एफ०टी०के० दीदियों को ‘स्वास्थ्य प्रहरी’ के रूप में गांवों में पानी के सदुपयोग हेतु जागरूक करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने प्रत्येक घर में सोकपिट बनाने के उपाय बताए और उपस्थित ग्राम प्रधानों से नाली के अंत में फिल्टर चैंबर बनवाकर ही पानी तालाब या बड़े गड्ढों में डालने का अनुरोध किया। इस अवसर पर जल निगम, लघु सिंचाई और वन विभाग के अधिकारी, डी०पी०एम०यू० टीम, लैब स्टाफ, एफ०टी०के० महिलाएं, कार्यदायी फर्म मेघा इंजीनियरिंग के एजीएम, जैक्शन के पीएम और जनपद के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। अंत में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी