शुरू न्यूज़
गोरखपुर में प्रख्यात लेखक डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय ‘साहित्येन्दु’ द्वारा लिखित पुस्तक ‘कौण्डिन्य : कंबोडिया के सम्राट’ इन दिनों इतिहास प्रेमियों और पाठकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पुस्तक में भारत और कंबोडिया के प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों तथा महर्षि कौण्डिन्य के ऐतिहासिक योगदान का विस्तृत और शोधपरक वर्णन किया गया है। यह कृति भारत के वैश्विक सांस्कृतिक प्रभाव और इतिहास को एक नई दृष्टि से प्रस्तुत करती है।
धरा धाम इंटरनेशनल के मानद कुलपति एवं प्रमुख, सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए इसे संग्रहणीय, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताया है। समीक्षा के अनुसार, लेखक ने ऐतिहासिक तथ्यों को सरल, सहज और रोचक भाषा में पिरोया है, जिससे प्रत्येक अध्याय नई जानकारी देता है और पाठकों की जिज्ञासा बनाए रखता है। इसमें भारतीय संस्कृति द्वारा ज्ञान, अध्यात्म और मानवीय मूल्यों के माध्यम से दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थापित समृद्ध परंपराओं का चित्रण है। साथ ही, सुनीता सिंह ‘सरोवर’ द्वारा किए गए इसके अंग्रेज़ी अनुवाद की सराहना करते हुए कहा गया कि उन्होंने मूल कृति की भावना और संदेश को अंतरराष्ट्रीय पाठकों तक पूरी निष्ठा के साथ पहुँचाया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड