शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा घोषित यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम में उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के ग्राम सभा सोनरा निवासी अभिषेक गुप्ता ने सफलता प्राप्त की है। सुभाष चंद्र गुप्ता के पुत्र अभिषेक के चयन की सूचना मिलते ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों, शुभचिंतकों और नगरवासियों ने उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया। उपस्थित लोगों का कहना है कि अभिषेक की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है, जिन्होंने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
सम्मान समारोह के दौरान अभिषेक गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन, मित्रों के सहयोग और निरंतर परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और प्रदेश की सेवा का अवसर है, जिसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे। उनके पिता सुभाष चंद्र गुप्ता ने भी बेटे की सफलता को परिवार के लिए गर्व और खुशी का विषय बताया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड