शुरू न्यूज़
गोरखपुर के जिला कारागार में बंदियों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए रविवार को एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला अपराध निरोधक समिति के सहयोग से संगम आई हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 112 बंदियों की आंखों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
इस शिविर में संगम आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों और तकनीकी टीम ने अपनी सेवाएं दीं, जिनमें मुख्य रूप से डॉ. वार्ड सिंह, डॉ. फरहत, ऑप्टोमेट्रिस्ट साहितिता फरहत, अनामिका, दीपक मौर्य, अंकुश राय और संदीप कुमार त्रिपाठी शामिल रहे। इसके साथ ही, जिला अपराध निरोधक समिति के उपाध्यक्ष पुष्पदत्त जैन, जिला मंत्री अभिषेक लाहिड़ी, कोषाध्यक्ष सूर्यकुमार त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक मनीष कुमार पाण्डेय, कार्यकारिणी सदस्य बी.पी. गोरखपुरी और सदस्य आदित्य कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी इस मानवतावादी पहल में सक्रिय भागीदारी निभाई।
सफल आयोजन पर जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय ने डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बंदियों के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल कारागार प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर जेलर अरुण कुमार कुशवाहा, उप जेलर विजय कुमार, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. विनय कुमार राय, नरेश कुमार, आदित्य कुमार, श्रीमती कृष्णा और फार्मासिस्ट राकेश कुमार शर्मा सहित कारागार के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड