शुरू न्यूज़
गोरखपुर में गुरुवार को स्वर्गद्वारी श्री श्री शीतला चारों धाम मंदिर, घासी कटरा के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य नगर रथयात्रा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण जय जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय हो उठा और लोग श्रद्धा व भक्ति में सराबोर नजर आए।
आयोजक स्वरूप गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की नगर रथयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह रथयात्रा घासी कटरा से प्रारंभ होकर जाफरा बाजार, चरन लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, रेती चौक, गीता प्रेस, लाल डिग्गी और मिर्जापुर सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ पर पुष्पवर्षा की, आरती उतारी और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्ति संगीत और धार्मिक नारे गूंजते रहे और श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस वर्ष रथयात्रा के मुख्य यजमान पीयूष गुप्ता एवं ज्योति गुप्ता रहे, जिन्होंने विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर रथयात्रा का शुभारंभ कराया। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद यानी जगन्नाथ भात वितरित किया गया, जिसे बड़ी संख्या में भक्तों ने ग्रहण किया। आयोजन समिति ने सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ से सुख, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड