शुरू न्यूज़
गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित मानस विहार कॉलोनी, लेन नंबर-7 में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद ‘अमर फ्लावर डेकोरेशन एवं सुधीर इलेक्ट्रीशियन’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस उद्घाटन समारोह की सबसे विशेष बात यह रही कि प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अमर प्रजापति ने अपनी माता जी को मुख्य अतिथि का सम्मान देते हुए उनके हाथों से फीता कटवाकर इसका उद्घाटन कराया। इस भावनात्मक क्षण ने वहां उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया।
इस नए प्रतिष्ठान के जरिए क्षेत्रवासियों को सजावट और बिजली से जुड़ी तमाम सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। प्रोपराइटर अमर प्रजापति ने बताया कि यहां विवाह, जन्मदिन, स्टेज और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए फ्लावर डेकोरेशन के साथ-साथ हाउस वायरिंग, इलेक्ट्रिकल रिपेयर, लाइटिंग वर्क, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन और अर्थिंग जैसी सभी विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पादरी बाजार और आसपास के क्षेत्र के लोगों को अब इन कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा।
इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी लोगों ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर अमर प्रजापति और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। पूरा उद्घाटन समारोह बेहद उत्साह, श्रद्धा और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड