शुरू न्यूज़
शाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे पर 12 जुलाई की भोर में घोषीपुरवा वार्ड के पूर्व पार्षद व भाजपा नेता मंतालाल यादव के घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी के बाद डायल-112 और शाहपुर पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो स्कार्पियो एचएन सिंह चौराहा, गुलरिहा, सराय गुलरिहा और भटहट की ओर जाती दिखाई दी। जांच के दौरान जिस स्विफ्ट कार का नंबर मिला, वह राजेंद्रनगर निवासी एक व्यक्ति के नाम पर दर्ज निकला। पुलिस जब वहां पहुंची तो कार घर पर ही खड़ी मिली, जिससे चोरी में इस्तेमाल गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी होने की आशंका जताई गई थी।
एसपी सिटी गोरखपुर निमिष पाटिल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मामला सुलझाने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया गया था। टीम ने तीन शातिर अभियुक्तों दिलीप कुमार चौहान, मुन्ना हासनी और दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की स्कार्पियो, घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार और अन्य सामान बरामद किए हैं। यह गैंग ‘जंगली ऐप’ के माध्यम से वाहनों का लॉक तोड़कर चोरी करता था और नंबर प्लेट बदलकर बिहार में प्रतिबंधित शराब की तस्करी करता था। गिरफ्तार अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास है, जिसमें अभियुक्त दिलीप कुमार चौहान पर 19 मुकदमे दर्ज हैं। सभी को जेल भेजा जा रहा है और बाकी अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड