शुरू न्यूज़
गोरखपुर में पूर्व राज्य मंत्री जितेंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू भैया के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं जनकल्याण-विश्व शांति महायज्ञ का समापन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं गौदान कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की।
इस विशेष अवसर पर गोरखपुर के सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कथा स्थल पर मौजूद संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया और पूरे आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के समापन के बाद दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पूरे धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड