शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर दौरे पर पहुंचे राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और वहां मिल रहे इलाज की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मरीजों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी के भी इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में भीषण गर्मी और उमस देखकर डिप्टी सीएम ने अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल इमरजेंसी वार्ड को वातानुकूलित (एयर कंडीशन) करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को इस उमस भरी गर्मी से राहत मिल सके।
मीडिया से बातचीत में बृजेश पाठक ने कहा कि अस्पताल की अन्य सभी कमियों को भी जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। इसके लिए वह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी करेंगे, जिससे जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाया जा सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड