शुरू न्यूज़
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में एक महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो पुरुषों और एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आपसी एकराय होकर पीड़िता पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया था। इस घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर पिपराइच थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिपराइच के मौलाखोर निवासी गंगासागर (पुत्र स्वर्गीय शंकर), मानसिंह (पुत्र गंगासागर) और ललिता (पुत्री गंगासागर) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की वारदातों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड