शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर जिले के धनघटा तहसील परिसर से बस्ती मंडल की एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को एक चकबंदी लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखपाल की पहचान अभय सिंह के रूप में हुई है, जिसे टीम ने तहसील परिसर से पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए महुली पुलिस को सौंप दिया है।
एंटी करप्शन टीम के ट्रैप प्रभारी राम आशीष यादव के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिना निवासी कन्हैया लाल (पुत्र किशुन देव) ने लेखपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि गाटा संख्या 229 मी/0.025 को असंक्रमणीय से संक्रमणीय करने के एवज में लेखपाल अभय सिंह 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर ट्रैप टीम दो शासकीय स्वतंत्र गवाहों के साथ धनघटा तहसील परिसर पहुंची और रिश्वत की राशि लेते ही आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी लेखपाल को महुली थाने ले आई। महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि एंटी करप्शन टीम के ट्रैप प्रभारी की तहरीर के आधार पर आरोपी लेखपाल के खिलाफ 9(A)2 CH एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड