शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में महुली पुलिस द्वारा बच्चों और किशोरों के लिए ‘बच्चों की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, तकनीक, साइबर सुरक्षा, नैतिक मूल्यों तथा सुरक्षित और सफल भविष्य के प्रति जागरूक करना रहा। संवाद के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में खुद को तैयार करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में बच्चों को मोबाइल फोन का सदुपयोग कर ज्ञान और कौशल अर्जित करने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि तकनीक के सही उपयोग से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। इसके साथ ही बच्चों को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, फर्जी खबरों और अफवाहों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने जोर देकर कहा कि यदि उनके साथ उत्पीड़न, धमकी, साइबर ठगी, बुलिंग या छेड़छाड़ जैसी कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसे छिपाने के बजाय तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को जानकारी दें। सत्र में अनुशासन, ईमानदारी, समय के सदुपयोग और असफलताओं से सीख लेकर बड़े लक्ष्य हासिल करने की बात भी समझाई गई।
संवाद के अंत में बच्चों ने पुलिस के साथ खुलकर अपने विचार साझा किए और भविष्य में भी ऐसे मार्गदर्शन सत्र आयोजित करने की इच्छा जताई। महुली पुलिस ने भरोसा दिलाया कि बच्चों के शिक्षित और सुरक्षित भविष्य के लिए इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम आगे भी आयोजित होते रहेंगे, क्योंकि आज का जागरूक बच्चा ही कल का जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माता बनेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड