शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास मेला और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) सत्य प्रकाश और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, मंदिर के पुजारी, ग्राम प्रधान और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले की शांतिप्रिय परंपरा को बनाए रखते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ जलाभिषेक व कांवड़ यात्रा संपन्न कराने की अपील की।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिवालयों और शिव मंदिरों के रास्तों की मरम्मत करने, सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने, पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बरसात के मौसम को देखते हुए लोहे के विद्युत पोलों को पॉलिथीन से कवर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तामेश्वर नाथ धाम, विड़हल घाट, बैजूनाथ धाम, हैंसर बाजार, मगहर, पौली और जगदीशपुर शिव मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, पेयजल, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, करमैनी घाट, बिड़हल घाट और राजघाट पर गोताखोरों की तैनाती, प्रकाश व्यवस्था और महिला श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व अस्थायी चेंजिंग रूम बनाने के विशेष निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अधिकारियों को कांवड़ियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान कड़ाई से लागू करने और श्रावण मास के सोमवार तथा शिवरात्रि के दिन तामेश्वर धाम सहित सभी शिवालयों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने, कंट्रोल रूम सक्रिय रखने, चेन स्नेचिंग और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की बात कही। एसपी ने श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले चेहल्लुम (04 अगस्त) और बारावफात (26 अगस्त) के मद्देनजर दोनों समुदायों से एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने, डीजे की आवाज धीमी रखने, कोई नई परंपरा शुरू न करने तथा कांवड़ संघों की सूची व रूट पहले से तैयार करने का निर्देश दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड