शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के मुखलिसपुर स्थित आकाश मैरेज हॉल में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के संकल्प के साथ भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गोरखपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल और धनघटा विधायक गणेशचंद चौहान की गरिमामयी मौजूदगी रही। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि सहित वरिष्ठ नेताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का व्रत लिया।
अपने संबोधन में राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी के सर्वमान्य कार्यकर्ता हैं और इन्हीं की बदौलत लोग विधायक व सांसद जैसे बड़े पदों तक पहुंच पाते हैं, इसलिए इनका सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा व्यक्ति की नहीं बल्कि राष्ट्रवाद की पार्टी है। उन्होंने उपस्थित बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और अनुसूचित जाति के लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की सूची बनाकर पार्टी कार्यालय में जमा कराने का निर्देश भी दिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक गणेशचंद चौहान ने कहा कि “कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं हो सकता” और वे कार्यकर्ताओं की ही बदौलत आज धनघटा के विधायक हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये की परियोजनाएं संचालित हैं, जिसके तहत गांव-गांव सड़कों, जल निकासी और गरीबों के आवास की सुविधा दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने किया और इस दौरान बद्री प्रसाद यादव, डॉ. सत्यपाल पाल, जिला मंत्री गणेश पाण्डेय, केडी कनौजिया, अरुणेश द्विवेदी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड