शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति अभियान’ फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत संत कबीर नगर में व्यापक सुरक्षा व जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की पुलिस और एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण इलाकों में जाकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्राम चौपाल और बहु-बेटी सम्मेलनों का आयोजन किया गया। महिला थाना द्वारा जिला अस्पताल पर, कोतवाली खलीलाबाद द्वारा सादिक गंज व उस्काकला में, थाना महुली द्वारा टिकोई कोल में, थाना मेहंदावल द्वारा बाराखाल व टड़वरिया चौबे में, थाना बखिरा द्वारा साईं बुजुर्ग में तथा थाना धर्मसिंहवा द्वारा हाकिमराई, बेलराई और मंझरिया लाला में महिलाओं को एकत्रित कर संवाद साधा गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के साथ-साथ शासन की महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
चौपाल सत्रों में महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने प्रतिभागियों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उनके उपयोग के लिए प्रेरित किया। इसमें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पोर्टल शामिल हैं। पुलिस टीमों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड