शुरू न्यूज़
भारतीय किसान संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 16 सितंबर को संतकबीरनगर जिले में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक धरना स्थल उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला मंत्री दिनेश चंद्र राय, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राय, ब्रह्मदेव पांडे, धर्मराज सिंह, राजेश सिंह और सतपाल राय सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। इस प्रदर्शन में जिले के सभी विकास खंडों के अध्यक्ष, मंत्री और बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे।
धरने के माध्यम से संगठन की प्रमुख मांगों में किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिवर्ष करने, फार्मर रजिस्ट्री अभियान सरकार द्वारा स्वयं चलाकर पूरा कराने और खतौनी में आधार के अनुरूप नाम दर्ज कराने की मांग शामिल है। इसके अलावा कृषि अभिलेखों के स्वतः अद्यतन, किसानों की सहमति से भूमि अधिग्रहण, उचित मुआवजा देने और जिस उद्देश्य के लिए भूमि ली जाए उसी में उपयोग सुनिश्चित करने की मांग रखी गई है। यदि निर्धारित कार्य न हो तो भूमि किसानों को वापस करने और विशेष रूप से मेहदावल क्षेत्र के तलवारिया चौराहा बाईपास के लिए अधिग्रहित भूमि के किसानों को अब तक मुआवजा न मिलने के मामले का शीघ्र समाधान कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया है।
संगठन ने किसानों को खेत समतल करने व आवास निर्माण के लिए मिट्टी खोदने की छूट देने, नहरों की नियमित सिल्ट सफाई कराने, ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और दिन में अनावश्यक जलने वाली स्ट्रीट लाइटों को बंद कराने जैसी स्थानीय समस्याओं के समाधान की भी बात कही है। भारतीय किसान संघ ने जिले के सभी किसानों से 16 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं को मजबूती से रखने की अपील की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड