शुरू न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का धनघटा विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। लौहरैया चौराहे पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नील मणि के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकत्र होकर फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छ और जोरदार जयघोष के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस स्वागत समारोह के दौरान पूरा क्षेत्र “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा और प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।
इस अवसर पर नील मणि ने रमेश सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा प्रदेश में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ेगा। इस भव्य स्वागत से अभिभूत होकर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रदेश में विकास, सुशासन और जनसेवा का अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहेगा और उन्होंने पूरी निष्ठा से जनता के हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड