शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर जनपद के धनघटा विधानसभा क्षेत्र स्थित मुखलिसपुर में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे, जिनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान खलीलाबाद के पूर्व सांसद माननीय अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला जी, पूर्व जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव जी, खलीलाबाद नगर अध्यक्ष जज्जी जी, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ राय जी और अशोक यादव जी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए प्रत्येक बूथ पर सशक्त दावेदारी करने की बात कही। उन्होंने ‘हमारा बूथ सबसे मजबूत’ का नारा देते हुए कहा कि क्षेत्र की सम्मानित जनता और बूथ प्रमुख ही हमारे शिरोमणि हैं, जिनकी बदौलत सभी लोग आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्षों का उन पर हमेशा आभार रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक गणेश चंद चौहान ने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के लिए ₹2,00,000 का सुरक्षा बीमा कराने का बड़ा वादा किया। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों, शक्ति प्रमुखों और बूथ अध्यक्षों का आभार जताते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जुनून देखा गया और अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड