शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार को नगर पंचायत हैंसर बाजार, धनघटा के वार्ड संख्या-8 कुरमौल में नवनिर्मित कान्हा गो-आश्रय स्थल का जमीनी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उनके साथ मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने गोशाला की वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इसके सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस नवनिर्मित गो-आश्रय स्थल में निराश्रित गोवंशों के लिए चार बड़े टीन शेड, बाउंड्रीवाल, गार्ड रूम, भूसा घर और पेयजल के लिए समरसेबल पंप की समुचित व्यवस्था की गई है, जहां लगभग 200 गोवंशों के संरक्षण का इंतजाम है। गोवंशों के लिए हरे चारे की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी धनघटा को निर्देश दिया कि वे गौशाला के पास उपलब्ध अतिरिक्त सरकारी भूमि का जल्द चिन्हांकन कराएं, ताकि भविष्य में चारे की कोई कमी न हो। वर्तमान में करीब 10 बिस्वा सरकारी भूमि पर हरे चारे की बुआई कराई जा चुकी है।
गो-आश्रय स्थल में बिजली कनेक्शन न होने की बात सामने आने पर जिलाधिकारी ने विद्युत वितरण खंड के अधिशाषी अभियंता को तत्काल कनेक्शन चालू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गोवंशों को पर्याप्त छाया प्रदान करने के लिए परिसर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने नई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए गोवंशों की बेहतर देखभाल के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नील मणि, नायब तहसीलदार धनघटा राजेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत हैंसर बाजार, ओएसडी राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड