शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास को लेकर सर्वे और निरीक्षण अभियान तेज हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसका उद्देश्य नगरवासियों को बेहतर सड़क, जल निकासी, विद्युत और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके तहत वर्षों पुरानी बिजली समस्याओं को दूर करने के लिए नए पोल लगाने और पुराने तारों को व्यवस्थित करने के साथ-साथ प्रमुख मार्गों व मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है।
विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए अध्यक्ष जगत जायसवाल ने बंजरिया, मिश्रौलिया, मड़या, शदीगंज, स्टेशन पुरवा, बिधियानी और तीतौवा सहित कई वार्डों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जलभराव और खराब सड़कों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाली, सड़क, नाला तथा खड़ंजा निर्माण का विस्तृत सर्वे कराया गया। इस मौके पर सभासद रोहित पांडे उर्फ़ बब्बन पांडे, सभासद असलम अंसारी, निर्माण बाबू गोरख प्रसाद और निर्माण व विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
अध्यक्ष जगत जायसवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावित विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर के प्रत्येक वार्ड का बिना किसी भेदभाव के संतुलित विकास कराना उनकी प्राथमिकता है, ताकि खलीलाबाद को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक नगर के रूप में विकसित किया जा सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड