शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के होनहार छात्र अनुराग यादव ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अनुराग ने अपनी प्रारंभिक मजबूत नींव के साथ हाईस्कूल की शिक्षा सेंट थॉमस स्कूल, खलीलाबाद (ICSE बोर्ड) से 93 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की और फिर इंटरमीडिएट की परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने कोटा (राजस्थान) में रहकर कक्षा 11 एवं 12 की पढ़ाई की तथा प्रतिष्ठित एलेन इंस्टीट्यूट से नियमित रूप से नीट की तैयारी कर कठिन परिश्रम और अनुशासित दिनचर्या के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देने वाले अनुराग के पिता कमलेश यादव बेसिक शिक्षा परिषद, संतकबीरनगर में सहायक अध्यापक हैं, जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं। अनुराग की इस विशेष उपलब्धि पर अवर अभियंता/ तकनीकी सहायक उ. प़. संत कबीर नगर के जिला अध्यक्ष इंजीनियर बलवंत यादव, ग्राम प्रधान छोटे लाल यादव, आकाश और भूपेन्द्र यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड