शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने संत कबीर नगर जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए जनसुनवाई की। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने सबसे पहले तामेश्वर स्थित शिव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय के महिला विंग में पहुंचकर कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान 20 कन्याओं का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया तथा उनकी माताओं को फल, मिठाई, बेबी किट और कपड़े भेंट किए गए। ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत सभी माताओं को पौधे भी दिए गए। अस्पताल निरीक्षण के दौरान दवाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता और साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
तत्पश्चात खलीलाबाद स्थित निरीक्षण भवन में जनसुनवाई, समीक्षा बैठक, प्रेस वार्ता तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के तहत 02 बच्चों को लैपटॉप का वितरण किया गया। जनसुनवाई में समाज कल्याण, राजस्व, महिला कल्याण और पुलिस विभाग से संबंधित कुल 10 मामले आए, जिनका 15 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र और जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड