शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पुलिस ने बच्चों और किशोरों के लिए “बच्चों की पाठशाला” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, आधुनिक तकनीक, साइबर सुरक्षा, नैतिक मूल्यों और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के प्रति प्रेरित करना था। महुली पुलिस ने बच्चों को बताया कि वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का युग है और भविष्य उन्हीं युवाओं का होगा जो नई तकनीकों को सीखने के साथ खुद को लगातार अपडेट रखेंगे। इसके साथ ही समझाया गया कि मोबाइल फोन केवल मनोरंजन का जरिया नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल और करियर बनाने का प्रभावी माध्यम भी बन सकता है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और मेहनत, अनुशासन, ईमानदारी, समय के सदुपयोग व माता-पिता तथा गुरुजनों के सम्मान से ही सफलता हासिल की जा सकती है। पाठशाला के दौरान बच्चों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, बुलिंग, छेड़छाड़, नशे के दुष्प्रभाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की विस्तार से जानकारी दी गई। महुली पुलिस ने बच्चों को सलाह दी कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न होने पर वे बिना झिझक अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस से संपर्क करें। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने अपने विचार साझा किए और ऐसे सत्र आगे भी आयोजित करने की इच्छा जताई, जिस पर पुलिस ने भविष्य में भी जागरूकता अभियान जारी रखने का आश्वासन दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड