शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के तिवारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हाउपुर भड़ारी (पोस्ट-बड़गो) में आगामी 5 अगस्त 2026, बुधवार को सुबह 10:00 बजे एक नवसृजित साप्ताहिक पशु बाजार का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस पशु बाजार के संचालन और शुरुआत की मुख्य पहल ग्राम प्रधान श्रवण कुमार मौर्य द्वारा की गई है, जो इस बाजार के संचालक भी हैं। उद्घाटन के बाद से यह साप्ताहिक पशु बाजार प्रत्येक बुधवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर पूरे क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ है।
इस पशु बाजार की शुरुआत से स्थानीय किसानों, पशुपालकों और पशु व्यापारियों को पशुओं के क्रय-विक्रय के लिए अपने ही क्षेत्र में एक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक मंच उपलब्ध होगा, जिससे उनके समय के साथ-साथ परिवहन पर होने वाले खर्च की भी बचत होगी। वर्तमान में उद्घाटन समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रवण कुमार मौर्य ने क्षेत्र के सभी किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों से शुभारंभ समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही स्थानीय व्यापार को भी एक नई गति प्रदान की जा सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड