शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संतकबीरनगर के मेहंदावल थाना परिसर में ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ कार्यक्रम के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ। पुलिस विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी मेहंदावल सर्व दवन सिंह और थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किया। अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सामाजिक भागीदारी को आवश्यक बताया।
यह प्रशिक्षण पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित किया गया। इसमें मेहंदावल, बेलहरकलां और सांथा विकास खंडों के पुलिस, बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और स्वयंसेवी संस्थाओं के 30 नामित प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को तैयार करना है ताकि वे ग्राम स्तर पर सुगमकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सकें, जिसके बाद 15 से 35 वर्ष की महिलाओं को सुरक्षा, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध जैसे विषयों पर जागरूक किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक तरीकों जैसे समूह चर्चा, रोल प्ले और केस स्टडी के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। यूनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार राजेश कुमार सैनी ने अभियान के उद्देश्य और कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सुश्री स्वीटी मंडल, श्रीमती मोनिका शुक्ला, श्रीमती सुमन मिश्रा, श्री राजेश कुमार सिंह और श्री प्रमोद त्रिपाठी ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के गुणवत्तापूर्ण संचालन का संकल्प लिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड