शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के धनघटा में स्थित श्रीमती शंकर देई बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की पूर्व मेधावी छात्रा सेजल का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में उप-निरीक्षक (दरोगा) के पद पर हुआ है। इस शानदार सफलता के बाद कॉलेज पहुंचने पर सेजल का स्कूल परिसर में गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस ऐतिहासिक पल को लेकर स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया।
इस सम्मान समारोह में विद्यालय के सह-प्रबंधक पीयूष पाठक (उर्फ सिंटू पाठक) ने सेजल को पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। पीयूष पाठक ने कहा कि सेजल की यह सफलता पूरे विद्यालय, क्षेत्र और जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सेजल की मेहनत, अनुशासन और समर्पण से प्रेरणा लेकर अन्य छात्राएं भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करेंगी और उन्हें हासिल करेंगी। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी सेजल को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में उपस्थित छात्राओं के बीच अपने अनुभव साझा करते हुए सेजल ने कहा कि विद्यालय से मिले संस्कार, शिक्षकों का मार्गदर्शन और उनके परिवार का सहयोग ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहे हैं। उन्होंने स्कूल की अन्य छात्राओं से कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के बल पर अपने सपनों को साकार करने की अपील की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड