शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ मंदिर में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मंदिर का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और प्रकाश व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ रखा जाए, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की आशंका को समाप्त किया जा सके।
क्षेत्राधिकारी ने मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और पुलिस व मंदिर प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को दें। संतकबीरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड