शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के मेंहदावल क्षेत्र में जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने करीब 290 किलोग्राम महुआ लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया और 6 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 मेंहदावल बसंत प्रसाद ने अपनी टीम के साथ ग्राम भिड़ौरा पिकौरा, सोनबरसा एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन छापेमारी की। इस अभियान के दौरान अवैध शराब के निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को नष्ट करने के साथ ही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार, जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए यह विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड