₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

महज 24 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकालीं अदला-बदली हुईं दोनों मोटरसाइकिलें

खबरें 24

संतकबीरनगर के मेहदावल में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर अदला-बदली हुई दो मोटरसाइकिलों को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह के मार्गदर्शन में यह सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सरफरा निवासी होमगार्ड परम हंस सिंह अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP58 AE 8879) से मेहदावल आए थे। कार्य पूरा करने के बाद उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल रोडवेज स्थित एक चाय की दुकान के पास खड़ी कर दी थी, लेकिन वापस लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने थाना मेहदावल में शिकायत दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। सर्विलांस सेल के सहयोग से सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य माध्यमों से बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुनवार निवासी राजकुमार यादव अपनी मोटरसाइकिल समझकर गलती से परम हंस सिंह की बाइक लेकर चले गए थे, जिससे दोनों मोटरसाइकिलों की आपस में अदला-बदली हो गई थी। मेहदावल पुलिस और सर्विलांस टीम की तत्परता से 24 घंटे के भीतर दोनों मोटरसाइकिलें सकुशल बरामद कर ली गईं।

अपनी मोटरसाइकिल वापस मिलने पर होमगार्ड परम हंस सिंह ने संतकबीरनगर पुलिस, विशेषकर थाना मेहदावल पुलिस एवं सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया। वहीं, पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी जमकर सराहना की है। इस सफल बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल मिन्टू गुप्ता एवं सर्विलांस टीम शामिल रही।



अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान की ओर से नामित इलाहाबाद हाईकोर्ट के विधिक अधिवक्ता उत्तर प्रदेश ईकाई एडवोकेट श्री दीपक कुमार प्रजापति जी द्वारा मिट्टी पेशे से जुड़े प्रदेश के कुम्हारों के सामुहिक उत्थान हेतु शासनादेश सहित उक्त पत्राचार अनुकरणीय है। प्रदेश के किसी भी जिले में यदि कुम्हारी कला हेतु आवंटित भूमि पर अवैध कब्जा है अथवा किसी गांव में यदि पट्टे की भूमि आवंटित नहीं है तो दोनों दशा में जनपदवार जागरूक समाज बंधू संपर्क कर सकते हैं। संगठन द्वारा विधिक मार्गदर्शन करते हुए आवश्यक सहयोग किया जाएगा ताकि योजना का लाभ सूबे के प्रत्येक इच्छुक कुम्हारों को मिल सकें जो शिल्पकारी पेशे से जुड़े हैं।
location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी