शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दहेज हत्या के एक चर्चित मामले में वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए बखिरा पुलिस ने तिघरा निवासी विजय कुमार की पत्नी नीतु देवी को मड़या चौराहा स्थित नेहरू स्कूल के पास से गिरफ्तार किया।
पकड़ी गई अभियुक्ता के विरुद्ध बखिरा थाने में धारा 80(2), 85 बीएनएस, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम और बढ़ोत्तरी धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले के अनुसार, वादी ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर लंबे समय से प्रताड़ित और मारपीट की जाती थी। मांग पूरी न होने पर बीती 6 जून 2026 को आरोपियों ने उसे फांसी लगाकर मार डाला, जिसके बाद से पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही थी।
महिला संबंधी अपराधों के प्रति गंभीरता दिखाते हुए की गई इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, कांस्टेबल प्रवेश यादव और महिला कांस्टेबल सुनीता गौड़ शामिल रहीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड