शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने पुलिस अधीक्षक स्कॉर्ट में तैनात आरक्षी मृत्युंजय गुप्ता को मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नत होने पर रैंक बैज लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पित सेवा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्य आरक्षी मृत्युंजय गुप्ता आगे भी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस रैंक बैज अलंकरण समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने पदोन्नत मुख्य आरक्षी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड