₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस ने वापस दिलाए ₹57,000

खबरें 24

संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को पुलिस ने बड़ी राहत दी है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘क्रैक साइबर क्राइम’ अभियान के तहत साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से ठगे गए ₹57,000 की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनघटा क्षेत्र के एक निवासी को अज्ञात साइबर ठग ने अपने झांसे में लेकर उसके खाते से ₹57,000 ट्रांसफर करा लिए थे। पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर सेल थाना धनघटा की टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मामले को एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर दर्ज कराया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस आ गई, जिसके बाद पीड़ित ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, साइबर सेल प्रभारी व अपराध निरीक्षक रामेश्वर यादव, कांस्टेबल इन्द्रजीत प्रजापति, आरक्षी मोहित कुमार पाण्डेय और आरक्षी अंकुश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

इस सफलता के साथ ही संतकबीरनगर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी, निवेश योजना या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। पुलिस ने सतर्क करते हुए कहा है कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराए या तत्काल सहायता के लिए 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करे।



अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान की ओर से नामित इलाहाबाद हाईकोर्ट के विधिक अधिवक्ता उत्तर प्रदेश ईकाई एडवोकेट श्री दीपक कुमार प्रजापति जी द्वारा मिट्टी पेशे से जुड़े प्रदेश के कुम्हारों के सामुहिक उत्थान हेतु शासनादेश सहित उक्त पत्राचार अनुकरणीय है। प्रदेश के किसी भी जिले में यदि कुम्हारी कला हेतु आवंटित भूमि पर अवैध कब्जा है अथवा किसी गांव में यदि पट्टे की भूमि आवंटित नहीं है तो दोनों दशा में जनपदवार जागरूक समाज बंधू संपर्क कर सकते हैं। संगठन द्वारा विधिक मार्गदर्शन करते हुए आवश्यक सहयोग किया जाएगा ताकि योजना का लाभ सूबे के प्रत्येक इच्छुक कुम्हारों को मिल सकें जो शिल्पकारी पेशे से जुड़े हैं।
location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी