शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ बबीता सिंह चौहान जी ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने की समीक्षा के उद्देश्य से संत कबीर नगर जिला कारागार में महिला बंदीगृह का निरीक्षण किया। जनपद भ्रमण के दौरान उन्होंने कारागार में महिला बंदियों से बातचीत की और उनकी सुविधाओं को सुनिश्चित करने तथा किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए कारागार के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जिला कारागार संत कबीर नगर में कुल 20 महिलाएं निरुद्ध हैं। मा0 अध्यक्ष जी द्वारा उनका कुशल-क्षेम पूछा गया, जिस पर किसी भी बंदी ने कोई समस्या नहीं बताई और सभी ने बताया कि उनके मामलों की पैरवी करने के लिए वकील उपलब्ध हैं। इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जी ने महिला बैरक परिसर में 2 आम के पौधे रोपकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया। इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक कुलदीप सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड