शुरू न्यूज़
देश भर में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत संत कबीर नगर के जिला न्यायालय परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रणधीर सिंह के गरिमामयी नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने खुद अपनी पूज्य माता जी के नाम पर पौधा रोपित कर किया। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि माँ सृजन का प्रतीक है और वृक्ष भी सृजन का आधार है। माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना जीवन का सबसे पुनीत कार्य है, जो न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की नींव भी है। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों से अपनी माँ के नाम कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल संतान की तरह करने की अपील की।
इस अभियान के दौरान न्यायालय परिसर में आम, नीम, पीपल, बरगद, आंवला एवं गुलमोहर सहित कुल 100 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण विभिन्न न्यायिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश नासिर अहमद, स्पेशल जज पॉक्सो श्री कृष्ण कुमार- पंचम, सीजीएम श्रीमती चेतना त्यागी, एसीजेएम श्री संजय राज पांडेय, सचिव श्री सुनील कुमार सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन श्री अशोक कसौधन, और न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय श्री चंदन सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ ही मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ला, अनिल विश्वकर्मा, देवकीनंदन पटेल, संतोष यादव, दीपक द्विवेदी, अनुराग सिंह, बृजेश यादव, आनंद भारती, परमजीत, सर्वजीत, राम भवन चौधरी, अवनीश, शुभम, जय शंकर एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने भी पौधारोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड