शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज बघौली विकासखंड स्थित शिवापार गो-आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंशों के संरक्षण और गौशाला के संचालन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण में गोशाला के भीतर 68 गोवंश संरक्षित पाए गए, जबकि वहां 25 कुंतल भूसा और चोकर की उपलब्धता दर्ज की गई। मौके पर हरे चारे की बुवाई भी पाई गई, हालांकि वहां साइलेज उपलब्ध नहीं था। गोवंशों की देखरेख के लिए रात में दो केयरटेकर तैनात रहने की जानकारी दी गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। टीन शेड टूटा हुआ मिलने पर उन्होंने बघौली के खंड विकास अधिकारी को इसे तुरंत बदलवाने को कहा। इसके अलावा, गो-आश्रय स्थल में खड़ंजा लगवाने के निर्देश भी दिए गए। गो-आश्रय स्थल परिसर में आरआरसी सेंटर बनाए जाने के मामले में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को इसका औचित्य परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने को निर्देशित किया। इस अवसर पर बघौली के खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश और ओएसडी राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड