शुरू न्यूज़
बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने 8 जुलाई को अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति काफी समय से उनकी दो बेटियों के साथ अनैतिक संबंध बना रहा है। शिकायत में यह भी बताया गया कि विरोध करने पर आरोपी पति उन्हें जान से मारने की धमकी देता था।
कलवारी थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने 10 जुलाई 2026 को अगौना चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड