₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

कप्तानगंज पुलिस ने तीन अलग-अलग विवादों में 11 लोगों को किया गिरफ्तार

विनोद कुमार सोनकर पत्रकार

बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग गांवों में हुए तीन विवादों में शांति भंग करने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम हर्रैया न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई।

पहला मामला ग्राम रतास उर्फ कप्तानगंज का है, जहां घर की सफाई को लेकर अत्ताउल्लाह और मकसूद अहमद के बीच विवाद हुआ था। दूसरा मामला ग्राम घटमापुर का है, जहां खेत की मेड़ बांधने और भूमि पर कब्जेदारी को लेकर विवाद बढ़ने पर पुलिस ने रामकेश, तुलसीराम, विमला देवी, चंद्रशेखर आजाद और नीलम देवी को गिरफ्तार किया। वहीं तीसरा मामला ग्राम भीटा का है, जहां राजस्व विभाग की ओर से भूमि पर सीमांकन की कार्रवाई के दौरान उग्र होकर विरोध कर रहे अनिल, अनुज, अंकित और रामेश्वर को पुलिस ने हिरासत में लिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और लोगों से वैधानिक प्रक्रिया के जरिए समस्या सुलझाने की अपील की है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विवेकानंद तिवारी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय, कांस्टेबल आशीष कुमार, रामजी तिवारी, आकाश पाल, राहुल सिंह, महिला कांस्टेबल कोमल वर्मा और महिला कांस्टेबल शिल्पा रावत शामिल रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी