शुरू न्यूज़
बस्ती साइबर थाना पुलिस ने निवेश (इन्वेस्टमेंट) और शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस बड़ी सफलता के तहत गिरोह के सरगना समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपित सोशल मीडिया, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म और अन्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए लोगों से संपर्क स्थापित कर उन्हें कम समय में कई गुना लाभ दिलाने का झांसा देते थे। शुरुआत में पीड़ितों का भरोसा जीतने के लिए उन्हें मामूली लाभ दिखाया जाता था, लेकिन बड़ी रकम अलग-अलग बैंक खातों में निवेश कराने के बाद आरोपित उनसे पूरी तरह संपर्क तोड़ लेते थे। इस तरह गिरोह ने विभिन्न राज्यों के लोगों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया।
लगातार मिल रही शिकायतों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू की थी। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन का विश्लेषण करते हुए एक योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत गिरोह के सरगना सहित चारों सदस्यों को धर दबोचा। इनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले तीन मोबाइल फोन, पांच चेक बुक, चार एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जीएसटी से संबंधित दस्तावेज और नगद धनराशि बरामद की गई है।
पुलिस अब बरामद दस्तावेजों और बैंक खातों की बारीकी से जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह का नेटवर्क कितने राज्यों तक फैला हुआ था और ठगी की कुल रकम कितनी है। इसके साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने अपील की है कि निवेश या शेयर ट्रेडिंग के नाम पर मिलने वाले आकर्षक ऑफरों के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को दें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड