शुरू न्यूज़
बस्ती जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण पाने के अभियान के तहत, कप्तानगंज पुलिस ने 5 जुलाई को ज़मीन कब्जेदारी से जुड़े विवादों में त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान, शांति भंग होने की आशंका उत्पन्न होने पर पुलिस ने कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण में और क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुई। पुलिस को विभिन्न गांवों से ज़मीन कब्जेदारी को लेकर हो रहे विवादों की सूचना मिली थी, जहाँ दोनों पक्ष फौजदारी पर आमादा थे, जिससे क्षेत्र की शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने का गंभीर अंदेशा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए इन लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी हर्रैया के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में मीरा देवी, प्रतिमा, सुनील तिवारी उर्फ राजन, जयशंकर, साधना, झिनकना देवी, रामबुझारत, अकाल, रामनाथ, विवेक शुक्ला, शशि प्रभा सिंह और शिखा शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग गांवों के निवासी हैं, और ज़मीन संबंधी विवादों में उनके आमने-सामने आने की सूचना पर पुलिस ने एहतियातन यह कार्रवाई की।
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सरोज, उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार राय, चौकी प्रभारी महाराजगंज उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, कांस्टेबल अभिमन्यु शर्मा, महिला कांस्टेबल निशा चौहान, महिला कांस्टेबल पूजा यादव तथा कांस्टेबल रामजी तिवारी सहित कप्तानगंज पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ज़मीन विवाद या अन्य किसी भी मामले में कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड