शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के बस्ती में शहर की तीन गंभीर समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में प्रशासन से तुरंत समाधान की मांग की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि जनहित से जुड़ी इन समस्याओं का शीघ्र हल न हुआ तो वे पुनः आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन में पहली प्रमुख समस्या ऐतिहासिक शास्त्री चौक की उठाई गई है, जहां लगा हाई-मास्ट राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ पिछले करीब छह महीनों से बिना तिरंगे के खड़ा है। व्यापारियों के अनुसार शहर के हृदयस्थल पर तिरंगा न होना नागरिकों की गरिमा और भावनाओं से जुड़ा विषय है। दूसरी गंभीर समस्या शहर के खुले कूड़ेदानों में अस्पतालों द्वारा अनियंत्रित तरीके से फेंके जा रहे मेडिकल वेस्ट की है। इस्तेमाल की गई पट्टियां, दवाइयां और सुइयां भोजन की तलाश में भटकने वाली गायों के मुंह और गले में चुभ रही हैं, जिससे मवेशियों की जान पर खतरा बना है। तीसरी मांग बड़े वन ब्रिज के पास सार्वजनिक शौचालय निर्माण की है, जहां रोजाना हजारों लोगों और व्यापारियों का आना-जाना होता है, लेकिन महिला या पुरुष किसी के लिए शौचालय न होने से भारी परेशानी हो रही है।
ज्ञापन सौंपते समय बस्ती मंडल अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, रत्नाकर श्रीवास्तव, किशन सिंह, आलोक कुमार दुबे, भरत राम बबलू अग्रहरि, राणा महेंद्र प्रताप, कमलेश चौधरी, कुलदीप श्रीवास्तव, बंदना वर्मा, महेंद्र गुप्ता, प्रदीप सिंह और समीर राना ने डीएम से त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया। इस दौरान रवि कुमार, राम गोपाल सिंह, संजय गुप्ता, अश्विन कुमार, नितिन श्रीवास्तव, शुभम कुमार, सुखसागर, आकाश सोनी, उज्जवल श्रीवास्तव, उपमेय प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार गुप्ता और सुजीत कुमार गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड