शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र स्थित यासीनगंज में महादेव मंदिर के पास मामूली कहासुनी के बाद दिनदहाड़े एक युवक पर गोली चला दी गई। गोली लगने से घायल युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल की पहचान फूल मंडी (चौक क्षेत्र) निवासी 24 वर्षीय अब्दुल खान उर्फ गप्पू के रूप में हुई है। पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। वारदात के बाद सआदतगंज पुलिस सहित कई थानों की पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस आरोपी अमान उर्फ मुन्ना की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और उसका कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड